Search

April 30, 2026 4:45 pm

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कालाजार रोग से बचाव के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया हटिया, मटियालघाटी एवं चिरुडीह गांव में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर भारत भूषण भगत के निर्देश अनुसार मंगलवार को कालाजार रोग से बचाव हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया समग्र समाज उत्थान समिति पलामू से आए हुए कलाकार द्वारा प्रखंड के पाकुड़िया साप्ताहिक हटिया, मटियालघाटी तथा चिरुडीह गांव में कालाजार रोग से बचाव के लिए ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई कालाजार रोग संक्रमित बालू मक्खी के काटने से फैलता है जिससे 2 सप्ताह से एक दी बुखार कमजोरी महसूस होना भूख नहीं लगना वजन घट जाना खून की कमी होना कालाजार के मुख्य लक्षण है साथ ही पीलिया के आकार बढ़ जाना कालाजार के लक्षण है वैसे रोगी तुरंत सभी सरकारी अस्पताल में जांच करवाई करवा एवं इलाज करवा मुफ्त में साथी कालाजार के इलाज उपरांत सरकारी सहायता के रूप में मरीज को 6600 श्रम क्षतिपुर्ति दी जाएगी साथ उनके एक सहयोगी को ₹500 तथा गांव की सैया दीदी को ₹600 प्रदान की जाएगी कालाजार चमड़े में दाग धब्बे वाले रोगी को 84 दिन तक दवाई खाने पर सरकार की तरफ से श्रम क्षतिपुर्ति ₹4000 दी जाएगी तथा सैया को ₹500 दी जाएगी। नुक्कड़ नाटक डॉक्टर मुकेश कुमार मंडल, डा0 सफिउल ओला एवं केटिएस संजय मुर्मू की उपस्थिित में किया गया इस नाटक में संचालक प्रेम अगरवाल, रोगी में वीरेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया के रूप में कुन्दन कुमार, डॉक्टर के रूप में सत्यम कुमार,एवं ओझा के रूप में सत्यम कुमार महत्वपूर्ण योगदान दिया।

img 20240924 wa00168641202275368961261

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!