Search

September 24, 2026 11:03 pm

आउटरीच कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर डीएलएसए सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे नब्बे दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान विद्यालय समेत पाकुड़ के सभी प्रखंडों में की गई। इस दौरान पीएलवी टीम द्वारा विधालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में घूम घूम कर आउटरीच कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से पीएलवी अमूल्य रत्न रविदास, एजारूल शेख, चन्दन रविदास समेत अन्य प्रखंडों के पीएलवी ने बाल विवाह, साइबर ठग से बचाव सड़क सुरक्षा, डायन प्रथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जोड़ने हेतु कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

img 20250312 wa00067167863197456692599

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!