एस कुमार
सीएचसी महेशपुर में बुधवार को मलेरिया रोधी अभियान को लेकर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कु के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली सीएचसी महेशपुर से निकलकर आसपास के गांवों में लोगों को जागरूक करते हुए क्षेत्र भ्रमण कर पुनः सीएचसी महेशपुर पहुँचा. साथ ही सीएचसी सभागार भवन में पांच क्लस्टर के सहिया साथियों को मलेरिया रोधी मनाये जाने व कालाजार खोज पखवाड़ा को लेकर प्रशिक्षण सहीयाओं को दी गई. वही एसटीएस जगन्नाथ कुमार व एमटीएस मो. आलमगीर शेख ने उपस्थित सहियाओ को 14 जून 29 जून तक मलेरिया खोज अभियान को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. साथ ही कालाजार खोज पखवाड़ा को लेकर जानकारी दी गई. मौके पर बीएम शैलेश कुमार, एमपीडब्ल्यू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।





