Search

April 17, 2026 8:02 am

अजहर इस्लाम का शिक्षा के लिए बड़ा ऐलान, गरीब मेधावी छात्रों के ग्रेजुएशन का खर्च उठाने का किया वादा।

गरीब के बच्चे अब उच्च स्तरीय पढ़ाई कर सकेंगे पूरी,अजहर।

बजरंग पंडित

पाकुड़। शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल करते हुए, पूर्व एनडीए प्रत्याशी एवं युवा नेता अजहर इस्लाम ने गरीब और मेधावी छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह उन छात्रों का ग्रेजुएशन का पूरा खर्च वहन करेंगे, जो 12वीं कक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे और आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं। अजहर इस्लाम ने कहा कि यह योजना किसी भी धर्म, जाति या समुदाय से ऊपर उठकर केवल योग्य और जरूरतमंद छात्रों के लिए होगी। उनका मानना है कि शिक्षा हर युवा का अधिकार है और इसे साकार करने के लिए समाज को आगे आना होगा। उन्होंने अपने इस प्रयास को समाजसेवा का हिस्सा बताया और कहा कि पढ़ाई छोड़ने वाले गरीब बच्चों को मदद देकर वे उनकी जिंदगी को नई दिशा देने का काम करेंगे। अपने बयान में अजहर इस्लाम ने जोर देकर कहा कि उनके लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का जरिया है। उन्होंने कहा मैं हमेशा जनता के लिए काम करता रहूंगा, चाहे चुनावी परिणाम मेरे पक्ष में हों या नहीं। मेरा उद्देश्य समाज के उत्थान में योगदान देना है। अजहर इस्लाम के इस कदम से गरीब परिवारों और युवाओं में खुशी की लहर है। जिन छात्रों को आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा का सपना छोड़ना पड़ता था, उनके लिए यह घोषणा उम्मीद की किरण बनकर आई है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। अजहर इस्लाम ने सभी से अपील की कि वे शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की मदद करने में सहयोग करें। उनका यह कदम शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने और समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक मिसाल है। इस घोषणा ने पाकुड़ के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीदें दी हैं। अजहर इस्लाम का यह प्रयास न केवल शिक्षा को बढ़ावा देने का साधन है, बल्कि समाज को एकजुट होकर हर बच्चे के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश भी देता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!