Search

July 19, 2026 12:11 am

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से अजहर इस्लाम की शिष्टाचार मुलाकात, संगठन व जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा।

नई दिल्ली। राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एनडीए प्रत्याशी एवं समाजसेवी अजहर इस्लाम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच संगठन से जुड़े विषयों, जनहित के मुद्दों तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संक्षिप्त लेकिन सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के बाद अजहर इस्लाम ने कहा कि माननीय नितिन नवीन जी का स्नेह, मार्गदर्शन और आत्मीय व्यवहार सदैव उन्हें संगठनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने और जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने की दिशा में यह संवाद महत्वपूर्ण रहा। गौरतलब है कि यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, हालांकि राजनीतिक गलियारों में इसे युवा नेतृत्व की सक्रियता और संगठन से जुड़ाव के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!