Search

May 11, 2026 4:59 am

जनता दरबार में अज़हर ने पारिवारिक विवादों का किया समाधान

परिवार टूटने नहीं दूँगा, जोड़ने का काम करूँगा: अज़हर

पाकुड़: जनता दरबार में शुक्रवार का दिन भावनाओं से भरा हुआ रहा। कई गाँवों और पंचायतों से अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे लोग उम्मीद की नज़र से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह समाजसेवी अज़हर इस्लाम के सामने बैठे।इसी दौरान एक दंपति के माता-पिता ने अपने बेटे-बेटी के रिश्ते को तोड़ने की गुहार लगाई। तलाक की मांग रखते हुए उन्होंने कहा कि अब दोनों के बीच सामंजस्य नहीं है।मगर अज़हर इस्लाम ने धैर्यपूर्वक सबको सुना और साफ शब्दों में कहा मैं तलाक के पक्ष में नहीं हूँ जब तक कि मेल-मिलाप और सुधार की संभावना बाकी है। तलाक आसान रास्ता हो सकता है, लेकिन यह हमेशा आख़िरी विकल्प होना चाहिए। परिवार टूटने से बचें, यही मेरी कोशिश रहेगी।उन्होंने कहा कि समाज और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले संवाद, समझ और सहमति का रास्ता तलाशना ज़रूरी है।जनता दरबार में आए अन्य विवादों को भी गंभीरता से सुना गया और सभी पक्षों को बुलाकर समाधान सुझाया गया। हर व्यक्ति की बात को सम्मान के साथ सुना गया।अज़हर इस्लाम ने जनता से वादा किया एवं कहा जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया है। मेरा धर्म है कि रिश्तों को टूटने से बचाऊँ और समाज में प्रेम-सद्भाव कायम रखूँ। जनता का सुख-दुख ही मेरी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।

img 20250829 wa01162155343028886740010

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!