Search

October 16, 2026 12:29 pm

तारानगर की घटना पर बाबूलाल मरांडी की सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रिया

यासिर अराफात

पाकुड़ : सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना अंतर्गत इलामी तारानगर में दो समुदायों के बीच हुए विवाद को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर डीसी पाकुड़ को संज्ञान में देते हुए लिखा है की पाकुड़ जिले में दो समुदायों के बीच झड़प नहीं हुई है, बल्कि बांग्लादेशी मुसलमानों द्वारा हिंदू परिवार के घरों पर हमला किया गया है। उपद्रवियों द्वारा पुलिस प्रशासन के वाहनों को भी निशाना बनाया गया है। हिंदू समाज के उपर दोष मढ़ कर मामले को बैलेंस करने का प्रयास ना करें।उन्होंने आगे लिखा है की सोशल मीडिया पर उक्त घटना के कई वीडियो उपलब्ध हैं। इस अक्षम्य घटना के दोषियों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तारी करते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, जांच पड़ताल के नाम पर हिन्दुओं को अकारण प्रताड़ित करने और दोषियों को बचाने का प्रयास भी बंद होना चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!