Search

April 25, 2026 5:50 am

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पाकुड़ से बम भोला उपाध्याय चयनित

नेहरू युवा केंद्र , व महाविद्यालय के प्राचार्य ने दी बधाई

सतनाम सिंह

पाकुड़ । राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पाकुड़ से बम भोला उपाध्याय भाग लेंगे।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी 2024 नासिक महाराष्ट्र में किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। नेहरू युवा केन्द्र झारखंड द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव मे भाग लेने हेतु पाकुड़ के बमभोला उपाध्याय का चयन किया गया है जो राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। केन्द्र के जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रा ने बताया कि इस बार नासिक महाराष्ट्र मे आयोजित होने जा रहे 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का लक्ष्य युवाओं में अपने राष्ट्र के प्रति देश भक्ति का भाव जाग्रत करना है, जो कि नेहरू युवा केंद्र संगठन के माध्यम से आयोजित की जा रही ताकी भारत का विकसित राष्ट्र के रूप में निर्माण हो सके।उन्होंने बताया कि सक्षम युवा सक्षम भारत थीम पर 12 से 16 जनवरी तक देशभर के प्रतिभावान युवा का समागम सरकार आयोजित कर रही हैं। जहां भारत भर के अलग-अलग राजयों से आए युवा प्रतिभागी अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए फूड फेस्टिवल, समुह नृत्य, गायन, भाषण स्पर्धा आदि विधाओं मे हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा व कला का प्रदर्शन करेंगे।ज्ञात हो कि बमभोला उपाध्याय पूर्व मे झारखंड विधानसभा द्वारा आयोजित प्रथम झारखंड छात्र सांसद में युवा छात्र सांसद के रूप में झारखंड विधानसभा में अपनी प्रस्तुति से वन विधेयक अधिनियम एवं झारखंड के सभी जिलों में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने की मांग की आवाज को बुलंद किया था। उनके बेहतर प्रस्तुति के लिए विधानसभा के अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा पुरस्कृत किया गया था। बमभोला उपाध्याय वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय संयोजक है। बम भोला के चयन होने पर नेहरू युवा केंद्र परिवार,केकेएम महाविद्यालय , महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सहित प्राध्यापक, अभाविप पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!