Search

May 10, 2026 8:36 am

बैंक ऑफ़ इंडिया ने खाता धारक सह ग्राहक सम्मेलन का एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार में स्तिथ आरएस पैलेस में बैंक ऑफ इंडिया अमड़ापाड़ा ब्रांच के द्वारा खाता धारक सह ग्राहक सम्मेलन का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अमड़ापाड़ा प्रखंड के खाता धारक एवं ग्राहक को बैंक ऑफ़ इंडिया से दिए जा रहे हैं छूट और ब्याज दर के बारे में बताया गया साथ ही इसका लाभ लेने की बात बैंक के अधिकारियों द्वारा कहा गया की आप किसी भी प्रकार के लॉन हमारे बैंक से कम ब्याज दर पर ले सकते हैं।फिक्स डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज दर रिटेल लॉन के प्रोसेसिंग शुल्क तथा ब्याज दर में छूट,निशुल्क प्रीमियम डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड, डेढ़ करोड़ रुपए तक का निशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर सहित अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री योजना, केसीसी लॉन सहित सहित विभिन्न योजना एवं ब्याज दर के बारे में ग्राहकों को बताया गया ताकि वह बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े और इसका लाभ ले सके अधिकारियों ने लोगों के बीच यह भी बताया कि यह बैंक सरकारी बैंक है।
वही धनबाद अंचल से आए बीओआई अधिकारी जोनल मैनेजर दिनेश प्रसाद भगत आंचलिक प्रबंधक विकास रंजन पटनायक ने भी लोगों को बैंक ऑफ़ इंडिया से मिलने वाले सुविधा एवं ब्याज दरों एवं विभिन्न प्रकार के लॉन की जानकारी सबों के बीच मंच संचालन कर रखा और कहा ज्यादा से ज्यादा लोग बैंक में खाता खोलकर जुड़े और उसे सुचारू रूप से चलाएं और इसका लाभ ले किसी प्रकार की कोई परेशानी ग्राहक को हो तो उसके लिए उन्होंने अपना नंबर खाता धारक और ग्राहकों को के बीच साझा किया और कहा 24 घंटा हम आपके सेवा के लिए तैयार हैं। मौके पर विकास रंजन पटनायक आंचलिक प्रबंधक धनबाद अंचल, दिनेश प्रसाद उप आंचलिक प्रबंधक धनबाद अंचल,कवलप्रीत सिंह वरीय प्रबंधक विपणन विभाग धनबाद अंचल,राहुल प्रसाद प्रबंधक विपणन विभाग धनबाद अंचल,पुष्कर गौतम वरीय शाखा प्रबंधक अमड़ापाड़ा शाखा, प्रखंड प्रमुख जूही प्रिया मरांडी,मुखिया ग्यालाल देहरी,सीनियर,मार्केटिंग मैनेजर राहुल प्रसाद,केवल प्रसाद सिंह सहित अन्य बैंक कर्मी और ग्राहक मौजूद थे।

img 20240723 wa00098987760977412058566

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!