बजरंग पंडित
पाकुड़िया राजमहल लोकसभा अंतर्गत पाकुड़ जिला के पाकुड़िया के सभी बीएलओ,जेएसएलपीएस से जुड़ी हुई महिलाएं एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के कड़ी मेहनत मतदाता जागरूकता मेहनत रंग लाई है। इसी को लेकर महेशपुर विधानसभा पाकुड़िया प्रखंड के सभी 113 बुथ को मिलाकर 79.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें पाकुड़ जिला में प्रथम स्थान पाकुड़िया प्रखंड के बूथ संख्या 252 बोल्को में सबसे ज्यादा 90.63 प्रतिशत वहीं सबसे कम मतदान बूथ संख्या 267 बनियापसार में 61.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी को लेकर बीडीओ साइमन मरांडी ने सभी मतदान कर्मी को धन्यवाद दिया है। बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि जिलेभर में पाकुड़िया मतदान प्रतिशत में टॉप है शायद स्टेट में भी टापर हो सकता है कुछ मतदान केंद्रों पर 65 प्रतिशत से कम वोटिंग हुआ है। कुछ कमी रह गई है जिससे अगला चुनाव में सुधार करने की आवश्यकता है। साथ ही कहा कि जिले में मतदान प्रतिशत में प्रखंड को पहला स्थान लाने के लिए सभी टीम को बधाई है। साथ ही बताया कि इस मतदान प्रतिशत में पोस्टल बैलेट का मतदान जुड़ा हुआ नहीं है जो बाद में जुड़ जाएगा।





