Search

May 20, 2026 5:48 am

लेटेस्ट न्यूज़

बीडीओ ने किया जनगणना कार्य का गहन निरीक्षण, घर-घर पहुंचकर लिया प्रगति का जायजा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीडीओ टुडू दिलीप ने मंगलवार को हाथकाठी गांव जनगणना कार्य का भौतिक निरीक्षण किया गया। जनगणना कार्य मे वर्तमान में घर घर जाकर गृह लिस्टिंग की कार्य प्रगणक द्वारा की जा रही है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने प्रगणक दीपक साहा के साथ विभिन्न घरों में जाकर गणना कार्य की प्रगति व प्रक्रिया का जायजा लिया गया व प्रगणक को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी परिवारों की जानकारी सही व पारदर्शी तरीके से दर्ज की जाए, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने ग्रामीणों से भी संवाद कर उन्हें जनगणना के महत्व की जानकारी दी गई व सहयोग करने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है व इसके लिए लगातार अनुश्रवण भी की जा रही है। कोई भी घर जनगणना में न छूटे , इसको लेकर सभी को आवश्यक निर्देश दी गई है। इसके बाद बीडीओ ने अन्य कई गांवों में जाकर जनगणना कार्य का जायजा लिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!