Search

September 16, 2026 6:31 pm

बीडीओ ने पीडीएस डीलरों के साथ की बैठक।

अमड़ापाड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने सभी पीडीएस डीलरों के साथ बैठक की। बीडीओ ने कहा कि सभी जन वितरण प्रणाली के लाभुकों को जून, जुलाई व अगस्त माह का खाद्यान्न जून माह के अंत तक उपलब्ध कराना है। जून व जुलाई माह का खाद्यान्न 1 से 15 जून तक और अगस्त माह के खाद्यान्न का वितरण 16 से 30 जून तक किया जाना है। खाद्यान्न रखने के लिए भंडारण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। सभी डीलर जून माह तक सभी लाभुकों का ई-केवाइसी कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!