अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया (पाकुड़) लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदाता जागरूकता को लेकर पाकुड़िया प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ साईमन मरांडी ने स्वीप कार्यक्रम के तहत बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की । जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि स्वीप के तहत स्टेकहोल्डर्स विद्यालय के विद्यार्थियों , जेएसएलपीएस , एन यू एल एम , यू एल बी , बी ए जी आदि के माध्यम से स्वीप के तहत गतिविधियों को संचालित कराकर उक्त गतिविधियों से संबंधित वीडियो , फोटो आदि को 07/05/2024 को मैं भी इलेक्शन एम्बेसडर के साथ संध्या 6 से 8 बजे के बीच सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड कराये जाने की योजना है । उसी दिन संध्या 5 बजे सभी मतदान केंद्रों पर गठित बूथ एवर्नेस ग्रुप की बैठक आयोजित करते हुए उक्त बैठक के दौरान मतदाता सपथ का प्रतिज्ञापन एवं मतदाता जागरूकता संबंधि विविध गतिविधियां संचालित की जानी है । उक्त गतिविधियों से संबंधित वीडियो एवं फोटो को मैं भी इलेक्शन एम्बेसडर के साथ सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड करना है ।






