Search

May 1, 2026 12:18 pm

किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने का अभियान, बीडीओ की अपील

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में विभिन्न पंचायत के मुखिया, कृषक मित्र, सहित दर्जनों किसानों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। वहीं बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने सभी को बताया कि खरीफ फसल धान एवं मक्का के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा शुरू हो गया है। फसल बीमा करने का अंतिम तारीख 31 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। बीमा सभी प्रज्ञा केदो पर मुफ्त में ऑनलाइन किया जा रहा है,इसके लिए किसानों को जरूरी कागजात के रूप में आधार कार्ड, बैंक पासबुक ,जमीन का करंट रसीद,भूमि प्रमाण पत्र,मुखिया या प्रधान द्वारा प्रमाणित जमीन का वंशावली , एक्टिव मोबाईल नंबर,स्वयं प्रमाणित घोषणा पत्र संलग्न करना जरूरी है। सहित अन्य बातें कहे। वहीं बैठक में ही बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि खरीफ फसल के लिए दो फसलों को इस बीमा योजना के दायरे में रखा गया है अगहनी धान और भदई मक्के की खेती करने वाले किसान योजना का लाभ ले सकते हैं बीडीओ ने उपस्थित मुखिया एवं कृषक मित्रों को निर्देश दिया कि किसानों को जागरुक करते हुए शत प्रतिशत किसानों को बीमा योजना से जोड़ने का कार्य करेंगे।मौके पर उप प्रमुख अर्चना देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुब्रत कुमार दास, बीपीआरओ त्रिदीप शील, लैंप्स सचिव प्रभात रजक,ओनल मरांडी, विभिन्न पंचायत के मुखिया दर्जनों किसान मित्र एवं किसान उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!