Search

April 27, 2026 2:03 pm

ठंड बढ़ने के पूर्व आंगनबाड़ी केदो में बच्चों को दिया जा रहा है स्वेटर।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविकाओं के द्वारा स्वेटर का वितरण शुरू कर दिया गया है। ताकि बच्चों को समय पर स्वेटर उपलब्ध हो सके। मालूम हो कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले तीन से छह वर्ष के बच्चों को सरकार द्वारा विशेष पैकेज के तहत स्वेटर उपलब्ध कराया जा रहा है। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने बताया कि ठंड से पूर्व ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले तीन से छह वर्ष के बच्चों के बीच स्वेटर उपलब्ध कराने का निर्देश दे दिया गया है ताकि बच्चे ठंड से प्रभावित न हो। सही समय पर स्वेेटर वितरण शुरू होने से बच्चों ठंड के कारण पढ़ाई बाधित नहीं होगी । स्वेटर मिलने से उनके अभिभावकों में खुशी देखी जा रही है।

IMG 20231111 WA0026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!