Search

June 8, 2026 10:06 am

हटिया में गिरी आसमानी बिजली, युवक की मौके पर मौत।

प्रशांत मंडल

पाकुड़: जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसा हटिया में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक 28 वर्षीय युवक की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान पतरापाड़ा गांव निवासी कार्तिक मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार्तिक मंडल साप्ताहिक सरसा हटिया गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ गिरी आसमानी बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कार्तिक मंडल अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!