Search

June 10, 2026 9:54 pm

आवास प्लस 2.0 के लिए ग्राम सभा में हुआ लाभुकों का चयन।

पारदर्शिता और ग्रामीणों की सहमति के आधार पर तैयार की गई पात्र परिवारों की सूची।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड की बिचामहल पंचायत अंतर्गत बिचामहल एवं लेटबाड़ी गांव में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संचालित आवास प्लस 2.0 के लिए महत्वपूर्ण ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान विसुजीत हेम्ब्रम एवं पागान हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में योजना के वास्तविक एवं योग्य लाभुकों के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को आवास प्लस 2.0 योजना की पात्रता, चयन प्रक्रिया तथा आवश्यक मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसे परिवारों की पहचान करें जो वास्तव में आवासहीन हैं या कच्चे एवं जर्जर घरों में रहने को मजबूर हैं, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
बैठक के दौरान पात्र परिवारों की सूची तैयार करने में ग्रामीणों की राय और सहमति को विशेष महत्व दिया गया। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए जरूरतमंद परिवारों की पहचान में सहयोग किया। इससे चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में मदद मिली। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया समीर किस्कू, पंचायत सचिव अमित कुमार, वार्ड सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना ही ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य है। ग्राम सभा के सफल आयोजन से ग्रामीणों में योजना को लेकर उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!