Search

October 17, 2026 10:54 pm

बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से हुआ घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के हिरणपुर लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क रांगा पुल के समीप गुरुवार को एक बाईक चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे बाईक चालक थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी करमाटांड़ निवासी रमेश मरांडी 23वर्ष बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाईक चालक रमेश मरांडी साप्ताहिक हटिया हिरणपुर से लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहा था ठीक रांगा पुल के समीप बाईक अनियंत्रित हो गया और दुर्घनाग्रस्त हो गया। राहगीरों की सूचना पर लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु पाकुड़ रेफर कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!