Search

May 15, 2026 6:03 pm

कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल।

कार चालक द्वारा बिना सिंगनल दिए कार को घूमना बाइक चालक के लिए बना दुर्घटना का कारण।

सतनाम सिंह

पाकुड़ मालपहाड़ी सड़क टाटा शोरूम के समीप एक टाटा टियागो कार JH 04W4770 से एक बाइक जिसका की नंबर JH 16G 2531 की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक चालक काफी जख्मी हो गया,हालांकि कार वाले ने मानवता दिखाते हुए कार को सड़क के समीप छोड़ बाइक सवार युवक को तुरंत बेहतर इलाज के सदर अस्पताल भर्ती करवाया जहां डॉक्टर के द्वारा युवक का प्राथमिक इलाज के बाद बाहर रेफर कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था और अचानक कार चालक पवन कुमार के द्वारा बिना इंडिकेटर दिए या किसी तरह का कोई भी सिग्नल दिए अपनी गाड़ी सड़क के बीचों बीच बाएं से तुरंत दाहिने की तरफ मोड़ लिया जिसके कारण पीछे से आ रहा बाइक सवार ने कार को जोरदार धक्का मार दिया,धक्का काफी जोरदार होने के कारण बाइक सवार सड़क किनारे गिर गया और काफी जख्मी हो गया,युवक को जख्मी हाल में देख कार मालिक पवन कुमार ने तुरंत बिना समय गंवाए बाइक चालक रईसुद्दीन शेख,रहमतपुर बागान निवासी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर के प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है,घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर नगर थाना के एसआई अरुण कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंची,पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया और दोनो वाहन को जप्त कर थाना लाया गया।थाना प्रभारी ने बताया की मामले की जांच कर आगे की करवाई की जाएगी।

img 20240602 wa00271955324351060313383

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!