Search

October 18, 2026 10:37 am

बस की ठोकर से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा चौक पर मंगलवार को अज्ञात बस के ठोकर से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी मंदारीया मराण्डी 30 अपने मोटरसाइकिल संख्या जेएच 16 एफ 1849 नवाडीह स्थित अपने घर से प्रखंड मुख्यालय जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात बस ने ठोकर मार कर फरार हो गया।घटना में मोटरसाइकिल सवार सड़क से नीचे गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के मदद से उक्त घायल को निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!