Search

May 5, 2026 6:04 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़ )थाना क्षेत्र के सुरजबेड़ा बिचपहाड़ आरईओ सड़क अमरभीटा के समीप सोमवार देर शाम अज्ञांत वाहन के चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गाँव बड़ाजारा निवासी दुले पहाड़ियां लिट्टीपाड़ा सप्ताहिक हटिया से मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल चालक सड़क से दूर जाकर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लिट्टीपाड़ा लाया गया। जहाँ पर डाॅक्टर मुकेश बेसरा ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया।वही प्रभारी थाना प्रभारी गौतम दास ने बताया कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हुए हैं। घायल का ईलाज चल रहा है। आगे पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!