सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): गुरुवार को हिरणपुर बाजार निकट स्थित दामिन डाक बंगला परिसर से एक बाइक की चोरी हो गई। इसको लेकर रामनाथपुर निवासी अनूप हेम्ब्रम ने थाना में शिकायत किया है। अनूप ने बताया कि दोपहर को अपने स्प्लेंडर बाइक संख्या जेएच 16 एफ 6803 लेकर हिरणपुर बाजार आये थे। बाइक को डाक बंगला परिसर में स्थित पंचायत भवन निकट रखकर सामान खरीदने हाट की ओर गए थे। थोड़ी देर बाद वापस आने पर बाइक को नही पाया गया। इसको लेकर काफी खोजबीन की गई। पर बाइक नही मिला।





