Search

April 26, 2026 1:04 am

बैंक ऑफ़ बरोदा शाखा के बाहर से बाईक चोरी

सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ एक युवक का चेहरा जांच कर रही है पुलिस

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन ही चोर दिन-दिहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर रफूचक्कर हो रहे है। उक्त पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।नगर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ़ बड़ौदा के समीप बुधवार को सदर प्रखंड के चेंगाडांगा निवासी निजी विद्यालय के शिक्षक मनिरुल इस्लाम की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।मनिरुल ने बताया कि वह सुबह के करीब 11:40 पर बैंक ऑफ़ बरोदा अपनी पत्नी व बच्चा के साथ पैसे की निकासी करने के लिए पहुंचा था।उसने अपना हीरो अचीवर काले रंग का मोटरसाइकिल JH16C0531 बैंक के बाहर खड़ा कर बैंक के अंदर घुसा। इस दरमियान बैंक कर्मी ने मनिरूल को 15 मिनट वेट करने को कहा। मनीरूल 15 मिनट वेट करने के बाद जब बाहर निकला देखा तो उसका मोटरसाइकिल गायब था।जिसे एक चोर चोरी कर फरार हो चुका था।उक्त सारी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी के अनुसार चोर ने स्वेटर पहन रखा था साथ ही उसके कंधे में एक बैग भी था काफी मशक्कत से गाड़ी को स्टार्ट किया और लेकर फरार हो गया। नगर थाना के एसआई संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज के अआधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

img 20231221 wa00183017196105337152252

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!