जितेंद्र कुमार यादव
.हिरणपुर (पाकुड़): भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया। जहाँ मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह सहित अन्य भजपा कार्यकर्ताओ ने हिरणपुर में जनसंघ के संस्थापक की तस्वीर पर पुष्पसुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि श्यामाप्रसाद बहुयामी व्यक्तित्व के स्वामी थे , साथ ही एक महान शिक्षाविद व राष्ट्रवादी राजनेता थे । अदम्य साहस व पराक्रम के धनी श्यामाप्रसाद ने मानवावादी विचार को अंगीकार करते हुए देश को एक नई सोच व दिशा दिया । वो सम्पूर्ण भारत को एक रूप मानते थे। इसी उद्देश्य के आधार पर वे भारतवर्ष के विभाजन के कट्टर विरोधी रहे थे । आज वो भले ही हमारे बीच नहीं है ,परंतु उन्होंने जो विचार प्रस्तुत किया ,वो एक देश भक्त ही कर सकता है ।वे आज भी विचारों के रूप में हमारे बीच जिन्दा हैं। इस मौक पर भजपा प्रवक्ता जयंत मंडल, मनोज साहा, रंजीत साहा, राहुल तिवारी, मंगल सिंह आदि उपस्थित थे।




