Search

April 30, 2026 1:42 pm

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने किया माल्यार्पण।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म-मानववाद और स्वदेशी आर्थिक मॉडल को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में भाजपा कार्यरत,जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्त्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय उद्यान स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि स्वदेशी आर्थिक मॉडल को अपनाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एकात्म-मानववाद को रेखांकित किया। इसमें समावेशी और जन समुदाय को सशक्त बनाने का विचार था। उनका मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए, जिसमें सद्भाव, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो। स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए वह विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों को अपनाने के भी कतई खिलाफ नहीं थे। हमारी जरूरतों की वस्तुओं का निर्माण भी देश में ही करना चाहते थे ताकि हम आत्मनिर्भर बनें। वे प्राकृतिक खेती के भी बहुत ही कद्रदान थे। वह जानते थे कि प्राकृतिक खेती से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि कृषि में टिकाऊ और लचीलापन आएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों का भारत बनाने के लिए उनके द्वारा बताए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचाने हेतु भाजपा निरंतर कार्यरत है। इस अवसर पर अनुग्रहित प्रसाद साह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, निवर्तमान नगर अध्यक्ष पंकज साह उपस्थित हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!