लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास की कमी पर भाजपा नेता ने जताया रोष
बाबूधन मुर्मू ने लोगों से आशीर्वाद मांगा, किया लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास का वादा
अमर भगत
पाकुड़: पाकुड़ जिले के आमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत डुमरचीर पंचायत के बड़ाबास्को गांव में आदिवासी समाज समिति युवा क्लब के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने शिरकत किया। बाबूधन मुर्मू का आयोजन समिति द्वारा आदिवासी रीति रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया गया। फाइनल मुकाबला से पहले भाजपा नेता ने दोनों फाइनल में पहुंचे दल से परिचय प्राप्त किया। मुर्मू ने दोनो टीम के खिलाड़ियों को पूरी लगन के साथ मेहनत करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि फुटबॉल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ में उन्होंने राजनीतिक मुद्दे को लेकर कहा लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में चालीस साल से लगातार एक ही परिवार के लोग सत्ता में आंख बंद कर काबिज है। यहां के वर्तमान जेएमएम विधायक को क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है। यहां के लोग किस हालत में है वह कभी देखने के लिए भी नहीं आते हैं।बड़ाबास्को गांव जाने के लिए रास्ता में नदी पड़ता है,लेकिन विधायक ने इसका कोई विकल्प नहीं निकाल सका। विधायक एवं उनके परिवार चालीस साल लिट्टीपाड़ा में राज तो किया लेकिन इस गांव में एक पुल भी नही बना पाया।गांव में गर्भवती महिलाओं को खटिया में नदी पार कर अस्पताल ले जाना पड़ता है इतना दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति है,यहां के स्थानीय विधायक सांसद को लोगों का विकास से कोई मतलब नहीं है,सिर्फ अपना विकास किया।बाबूधन मुर्मू ने लोगों से आशीर्वाद मांगा और कहां आप लोग एक होकर भाजपा पार्टी को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से नेतृत्व करने का अगर मौका दिए तो पूरी तरह से सबका विकास होगा।फाइनल मुकाबले में एफसी खमराय स्टार खड़गपुर एवं एफसी हिसक टोला के बीच खेला गया। जिसमें एफसी खमराय स्टार खड़गपुर की टीम विजेता रहा।बाबूधन मुर्मू ने विजेता टीम को 25 हजार रुपए से सम्मानित किया गया एवं उप विजेता टीम को 20 हजार रुपए से सम्मानित किया। वहीं सेमीफाइनल में हारे हुए टीम को 4-4 हजार रुपए से सम्मानित किया गया मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा पाकुड़ जिला महामंत्री शिव प्रसाद पहाड़िया,भाजपा आमड़ापाड़ा मंडल अध्यक्ष आशीष हेमब्रम,डुमरचीर पंचायत के पूर्व मुखिया बरसन हेमब्रम,लिट्टीपाड़ा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंगल टुडू, बोहड़ा पंचायत संयोजक जितेंद्र पहाड़िया,महादेव मिर्धा, फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष मनोज टुडू,सचिव बजल टुडू,कोषाध्यक्ष मिसील टुडू और सदस्य गण उपस्थित हुए।








