Search

May 6, 2026 5:11 am

भाजपा महिला मोर्चा ने झारखंड सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

भाजपा महिला मोर्चा पाकुड़ के द्वारा कार्यक्रम प्रभारी शबरी पाल के नेतृत्व तथा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल एवं अनेकों कार्यकर्त्ताओं के उपस्थिति में हेमंत सरकार में बढ़ते महिला अपराध, असुरक्षा, असम्मान एवं अन्याय से उत्पन्न गंभीर चिंताजनक अव्यवस्थाओं को देखते हुए समाहरणालय, पाकुड़ के समक्ष तुष्टिकरण एवं झूठ-लूट की गंदी राजनीति में अंधी इस हेमंत सरकार के विरूद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान, विकास एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। मोदी सरकार में महिलाएँ विकास एवं विकसित भारत बनाने के पथ पर तेजी से अग्रसर है। हेमंत सरकार में अपराधी व देश विरोधी ताकतें फल फूल रहे है। महिलाओं का आक्रोश जायज है। भाजपा एकमात्र विकल्प रह गया है।भाजपा नेत्री शाबरी पाल ने कहा कि हेमंत सरकार तुष्टिकरण एवं झूठ-लूट की राजनीति में अंधा हो गई है जिस कारण महिलाओं के साथ हो रहे घोर अमानवीय अपराध एवं बढ़ते अपराधों के विरूद्ध एक ठोस महिला सुरक्षा एवं न्याय व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रति हेमंत सरकार की असंवेदनशीलता साफ झलकती है। हेमन्त सरकार में आदिवासी एवं अन्य सभी महिलाओं अपने न्याय, सम्मान, सुरक्षा, अधिकार एवं बेहतर जीवन के लिए सड़क पर है, परन्तु उनको इसकी कोई परवाह नही है। पूरे झारखण्ड में महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार के अनेकों उदाहरण से स्पष्ट है कि हेमन्त सरकार महिलाओं के सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल है। केवल सत्ता में बने रहने के लिए महिलाओं से हर बार झूठे वादे करने एवं उनको इस प्रकार ठग कर सत्ता पाने के गंदे खेल तथा महिलाओं के जीवन से खिलवाड़ अब महिलाएँ बर्दाश्त नही करेगी एवं आगामी विधानसभा चुनाव में इस झूठ-लूट-महिला असुरक्षा की हेमन्त सरकार को जड़ सहित उखाड़ फेंकेगी। भाजपा महिला मोर्चा झारखंड के माँ-बहन-बेटियों के जीवन, सम्मान, न्याय एवं अधिकार सुनिश्चित करने को दृढ़ संकल्पित एवं संघर्षरत है। जिला परिषद् सदस्य पिंकी मंडल ने कहा कि बंगलादेशी घुसपैठियों एवं जिहादी अपराधियों के द्वारा आदिवासियों के साथ-साथ हिन्दू महिलाओं एवं उनके परिवारों पर भी हो रहे अत्याचार पर हेमंत सरकार की चुप्पी एवं संवेदनहीनता से स्पष्ट है कि यह सरकार झारखंड के साथ पूरे देश की सुरक्षा को खतरे में डालने का काम कर रहे हैं, हेमन्त सरकार के ऐसे सभी गलत नीतियों एवं कार्यशैलियों का हम महिलाएँ कड़ा विरोध करते हैं। झारखंड की महिलाएँ अब जाग चुकी है। इस सरकार की तानाशाही अब और ज्यादा दिन नही चलेगी।मौके पर भाजपा महिला मोर्चा नेत्री तुलसी वर्द्धन, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक साहा, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल एवं अनेकों सम्मानित महिला कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।

img 20240814 wa00176206616527621804728

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!