Search

May 16, 2026 10:31 pm

भाजपा ने पाकुड़ व महेशपूर में खोला चुनावी कार्यालय

सुदीप कुमार त्रिवेदी

लोकसभा चुनाव के निमित्त राजमहल लोकसभा अन्तर्गत अपर्णा मार्केट, हाटपाड़ा, पाकुड़ में पाकुड़ विधानसभा के चुनाव कार्यालय एवं महेशपुर में महेशपुर विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राजमहल लोकसभा के प्रभारी राकेश प्रसाद ने अपने कर कमलों से फीता काटकर एवं लोकसभा सह संयोजक सह प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने नारीयल फोड़कर किया। राकेश प्रसाद ने कार्यालय उद्घाटन समारोह में उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 01 जून अब ज्यादा दूर नही, इस कार्यालय का भरपूर उपयोग कर आप अपने विधानसभा स्थित प्रत्येक बूथ के मजबूती के लिए अब पूरा जोर लगा दें, आप सभी जमीनी कार्यकर्त्ताओं के कड़ी मेहनत निश्चय इस बार राजमहल लोकसभा में भी कमल खिलाकर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को और मजबूत करने का काम करेगा। पाकुड़ विधानसभा के चुनाव कार्यालय उद्घाटन समारोह के समाप्ति के पश्चात छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्याम बिहारी जयसवाल लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उक्त कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्त्ताओं के संग एक अहम बैठक कर सबको पूरे मनोबल के साथ अपने-अपने बुथों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी के गरीब युवा किसान महिलाओं के लिए किये गये विभिन्न विशिष्ट कार्यो एवं विकसित भारत की ओर बढ़ते हमारे कदमों के साथ विपक्षियों के भ्रष्टाचार, भ्रम फैलाने और देश को कमजोर करने की गलत नीतियों-खेलों के बारे में भी राजमहल लोकसभा के हमारे जनता जनार्द्धन अब भलिभांति अवगत हो गये होंगे। आपसभी घर-घर जाकर हर एक मतदाता से भय गरीबी भ्रष्टाचार से छुटकारा पाने एवं अपने लोकसभा क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए कमल निशान का बटन दबाकर भाजपा के पक्ष में वोट करने एवं भारी मतों से अपने भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी जी को जीताने का अपील करें, ताकि भारी बहुमतों से राजमहल लोकसभा में कमल खिले और राजमहल लोकसभा का भी उचित विकास मोदी जी के तीसरे बार देश का प्रधानसेवक बनने पर अगले पाँच वर्षो में ही संभव हो सके। महेशपुर विधानसभा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय, महेशपुर विधानसभा संयोजक सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, विधानसभा प्रभारी पाचु सिंह सहित महेशपुर विधानसभा के अनेकों सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। पाकुड़ विधानसभा के चुनाव कार्यालय उद्घाटन समारोह एवं बैठक में छत्तीसगढ़ के किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय मनोज शर्मा, पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, पाकुड़ विधानसभा संयोजक सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, सह संयोजक अनुग्राहित प्रसाद साहा एवं मंगल हांसदा, पाकुड़ विधानसभा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के अलावे पाकुड़ विधानसभा के विभिन्न सम्मानित वरीय पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।

img 20240515 wa00294207002920769544780

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!