Search

April 27, 2026 10:41 am

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।

जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में प्रतिमा पर माल्यार्पण, अखंड भारत के शिल्पी को किया नमन।

राजकुमार भगत

पाकुड़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैंक कॉलोनी स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि देश के पहले गृह मंत्री और ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया। वे अखंड भारत के शिल्पी थे। आज उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जो भारत एकजुट दिखाई देता है, वह सरदार पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय अंग्रेजों ने भारत को कमजोर करने के लिए उसे कई हिस्सों में बांटने की साजिश रची थी, लेकिन सरदार पटेल ने अपने अद्वितीय नेतृत्व और कूटनीतिक कौशल से 563 रियासतों का भारत गणराज्य में विलय कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। उनका योगदान देश के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, सपन कुमार दुबे, हिसबी राय, पवन भगत, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, बासु मंडल, दुलाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!