Search

July 6, 2026 11:38 pm

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा का संवाद, अजहर इस्लाम ने गिनाईं विकास योजनाएं

पाकुड़। शहर के अपर्णा मार्केट स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ने की। इस दौरान मोदी सरकार के 12 वर्षों में विकास, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रीय हित से जुड़े कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व एनडीए प्रत्याशी एवं समाजसेवी अजहर इस्लाम विशेष रूप से शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा जैसे विषयों पर सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। अजहर इस्लाम ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है और भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। अंत में अजहर इस्लाम ने भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने विचार रखने का अवसर मिला, यह उनके लिए सम्मान की बात है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

img 20260706 wa00611357263658836121738
img 20260706 wa00605256823612411133333

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!