कांटे की टक्कर की उम्मीद,लेकिन बड़े ही कर्मठ नेता है बाबूधन मुर्मु।
लिट्टीपाड़ा विधानसभा में स्वच्छ व्यक्तित्व वाले प्रत्याशी की तलाश पूरी।
प्रशांत मंडल
पाकुड़: विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें लिट्टीपाड़ा विधानसभा से बाबुधन मुर्मू को भाजपा से टिकट मिला है.दरअसल महीनों से झारखंड प्रदेश भर में आसन्न विधानसभा चुनाव 2024 में प्रत्याशियों को लेकर काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। मगर प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में अटकलों को लेकर विराम लग गया है। बात कर रहें है लिट्टीपाड़ा विधानसभा की जहां भाजपा आलाकमान द्वारा बाबुधन मुर्मू को टिकट देकर एक नई चाल चली है। जिससे कयास लगाए जा रहे है कि इस बार लीट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर होने वाली है। हालांकि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बाबूधन मुर्मू के मृदुभाषी स्वभाव, सभी संप्रदाय के लोगों के साथ मिलना जुलना एवं दुख सुख में भाग लेना, लोगों को कायल कर देता है। क्षेत्र के हजारों लोग इनके चाहने वाले है। सूत्रों की माने तो कई विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता भी इनके संगत में है और इनके साथ भी कार्य करेंगे। लोगों के अनुसार बाबुधन मुर्मू स्वच्छ व्यक्तित्व वाले प्रत्याशी चाहिए था जो साफ स्वच्छ एवं जनता का भलाई करने वाला हो, जो रोजगार दिला सके, पलायन रोक सके, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र को आगे बढ़ा सके।ज्ञात हो कि बाबू धन मुर्मू दो बार जिला परिषद में जीतकर जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर अपनी सेवा पाकुड़ को दे चुका है फिलहाल वह लिट्टी पड़ा विधानसभा क्षेत्र की आम जनता की सेवा करने में उतर पड़े है।





