राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): झारखंड में किसानों की बदहाली व राज्य सरकार की वादाखिलाफी को लेकर भाजपा मंडल इकाई के द्वारा बुधवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इसको लेकर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल के नेतृत्व में 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन अंचलाधिकारी मनोज कुमार को सौपा गया। मण्डल अध्यक्ष ने राज्य के महागठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के पहले किसानों से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 प्रति क्विंटल देने , वन उत्पादों के एमएसपी में प्रति क्विंटल 50% तक बढ़ोतरी ,कृषि कार्यों के लिए मुक्त बिजली, सिंचाई सुविधा मजबूत, किसानों को सस्ती दर पर खाद बीज उपलब्ध करवाने आदि का वादा किया था। जिसे आज तक हेमंत सोरेन सरकार ने पूरा नहीं किया। इस धरना प्रदर्शन एक संदेश है ,जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है ,तब तक भाजपा कार्यकर्ता चुप नही रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि राज्य में खाद व यूरिया की कालाबाजारी चरम पर है। मजबूरी में किसानों को ऊंचे दामों में खाद खरीदनी पड़ रही है,जबकि सारी वस्तु स्थिति की जानकारी होने के बाद भी राज्य सरकार मुकदर्शक बनी हुई है। बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की फैसले बर्बाद हो गई है,लेकिन प्रभावित किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो भाजपा उग्र आंदोलन करने को विवश होगी। कार्यक्रम में अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास , संथाल परगना सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मण्डल ,जामु मरांडी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में गुरुदयाल साहा रामजी साहा किरण कुमार मंडल आसिफ अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।





