Search

May 13, 2026 2:22 am

हर घर तिरंगा और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा की तैयारी तेज।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस, 10 से 14 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा।

राजकुमार भगत

पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आह्वान पर जिले में भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गई है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलू भगत और प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी मौजूद थे।
जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने बताया कि तिरंगा यात्रा के ज़रिए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और लोगों में राष्ट्रभक्ति व एकता की भावना को जागृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी 12 मंडलों में बैठकें कर अंतिम रूप दिया जाएगा। यह यात्रा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में निकाली जाएगी।

14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका दिवस।

मुख्य अतिथि बबलू भगत ने कहा कि 10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलेगा। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और दुकानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। 14 अगस्त को पार्टी विभाजन विभीषिका दिवस मनाएगी।

ऑपरेशन सिंदूर का होगा प्रचार और सम्मान।

प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल राष्ट्रभक्ति का संचार नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ देश की मजबूत नीति और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना भी है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, श्रीमती मीरा प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला मंत्री जामु मरांडी, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष, मनोरंजन सरकार, सोहन मंडल, सोशल मीडिया संथाल परगना प्रभारी जयंत मंडल, आईटी सेल सह संयोजक आशीष सेन, सपन दुबे, हिसाबी राय और जीतू सिंह मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!