Search

July 20, 2026 7:29 pm

एसआईआर में कोई पात्र मतदाता न छूटे, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें, विधायक हेमलाल मुर्मू

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लिट्टीपाड़ा प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को प्रखंड के गुतु गलांग में प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि SIR अभियान के दौरान कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों को जागरूक करें तथा जरूरतमंदों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में विधायक ने संगठन विस्तार पर भी जोर देते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और गांव-गांव में संगठन की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का माध्यम बनता है। बैठक में झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष समद अली सहित प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20260719 wa00083983330864779966579
img 20260719 wa00075222727350394980351

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!