प्रशांत मंडल
भाजपा विधानसभा प्रभारी दुर्गा मरांडी ने मंगलवार को घाघरजनी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और लिट्टीपाड़ा के विकास के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की।
दुर्गा मरांडी ने कहा कि बाबुधन मुर्मू को वोट देकर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएं। जनता ने जोश के साथ नारे लगाते हुए बाबुधन मुर्मू को समर्थन देने की बात कही। इस अवसर पर पंचायत संयोजक काजल मंडल, सुनील मंडल, तलामत मरांडी, परगना किस्कू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।





