Search

May 12, 2026 1:46 pm

भ्रष्टाचार और घोटाला भाजपा की रघुवर सरकार ने किया है: श्याम यादव।

यासिर अराफात

पाकुड़ : सोमवार को रविंद्र भवन पाकुड़ में गोड्डा के भाजपा विधायक अमित मंडल एक कार्यक्रम के दौरान हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे थे। विधायक अमित मंडल ने अपने संबोधन के दौरान राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि सरकार को 5 साल पूरे होने को जा रहा है परंतु सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में जिन चीजों का वादा किया था अब तक कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ है. इन पांच सालों के दरमियान सरकार ने सिर्फ लूटने का काम किया है. इसी का करारा जवाब देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने अपने बयान में कहा कि अमित मंडल को यह जानकारी होनी चाहिए कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और घोटाला रघुवर सरकार में ही उत्पन्न हुआ था, जिसका विरोध खुद विधायक सरयू राय ने रघुवर दास के खिलाफ किया था. जिसके चलते सरयू राय के सामने रघुवर दास चुनाव हार भी चुके हैं. हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद पूरे राज्य में लॉकडाउन लग जाता है जिससे सारे विकास कार्य प्रभावित हो जाते हैं. और जब जमीन पर काम करने के लिए हेमंत सोरेन उतरते हैं तो भाजपा वाले उन्हें साजिश के तहत ईडी के द्वारा जेल में डाल देते हैं. भाजपा एक बेगुनाह व्यक्ति को 5 महीना जेल के अंदर रहने के लिए मजबूर कर देती है.फिर भी हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले 5 सालों में जो विकास कार्य किए हैं वह काबिले तारीफ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही इस राज्य में विकास कर सकते हैं. उन्होंने हेमंत सोरेन की तारीफ करते हुए आगे कहा कि हेमंत सोरेन इसी झारखंड की धरती पर पैदा हुए हैं. इसी झारखंड का अन्न खाते हैं,इसी झारखंड का पानी पीते हैं. उनके रग रग में झारखंड के लिए वफादारी है. हेमंत सोरेन को जेल जाना मंजूर लेकिन भाजपा के आगे झुकना मंजूर नहीं है. जानकारी के लिए बता दें कि बाबूलाल मरांडी पिछले दिनों पाकुड़ परीसदन आए थे और उन्होंने साहिबगंज तथा पाकुड़ जिला में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया था उन्होंने कहा था कि पिछले लोकसभा चुनाव में विजय हांसदा के खाते में 50000 वोटो की वृद्धि हुई है. इतने सारे वोटो की वृद्धि इस बात का गवाहै देती है कि फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाया गया. जबकि 2019 में जब लोकसभा का चुनाव हुआ था उसे समय भाजपा का जितना वोट शेयर था 2024 में भी भाजपा को उतना ही वोट मिला है. बाबूलाल मरांडी जी का झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार आपकी है आपको अगर लगता है कि पाकुड़ तथा साहिबगंज जिला में बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं तो आप चिन्हित कीजिए और एक-एक करके आप यहां से उनको निकालिए. आपको किसने रोका है. आगे श्याम यादव जी कहते हैं कि लोकसभा चुनाव से काफी समय पहले से ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा चुनाव आयोग क्षेत्र के तमाम राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें की है. उस समय तो किसी ने किसी तरह की कोई शिकायत नहीं कि भाजपा वाले उस वक्त कहां थे शिकायत तो उस वक्त करना चाहिए था. आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर श्याम यादव जी ने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है. हमारी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है. आने वाले दिनों में पाकुड़ महेशपुर में चुनाव को लेकर जनसभा होने वाला है जिस जनसभा में सांसद विजय हांसदा जी विधायक दिनेश मरांडी जी तथा विधायक स्टीफन मरांडी जी भी शामिल होंगे. और आने वाले दिनों में इन सभी विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन की जीत होगी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!