Search

May 11, 2026 6:52 pm

रहसपुर ग्राम पंचायत में प्रखंड समन्वयक ने की बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

मंगलवार को प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद आनंद प्रकाश द्वारा पाकुड़ प्रखंड के रहसपुर ग्राम पंचायत के सचिवालय भवन का निरीक्षण कर मुखिया,उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर निम्न निर्देश दिया। बैठक में पंचायत राज स्वशासन परिषद आनंद प्रकाश ने ग्राम पंचायत के स्थायी समिति एवं ग्राम पंचायत समन्वय समिति की हर माह बैठक करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु तैयार वार्षिक कार्य योजना को वीएलई के माध्यम से पंचायत भवन से ही प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करें। मुखिया एवं पंचायत सचिव अपना डीएससी अपने पास रखें एवं पंचायत भवन में अपनी उपस्थिति में योजनाओं में भुगतान करावें। साथ ही पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना से पंचायत सचिवालय को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। पंचायत सचिव पंचायत सचिवालय से नियमित रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करें। पंचायत में क्रियान्वित योजनाओं के लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र को अविलंब जमा करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!