Search

October 25, 2026 10:36 am

समावेशी शिक्षा के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद का आयोजन हुआ।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) समावेशी शिक्षा के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उ॰म॰ विद्यालय उर्दू हाथकाठी में सोमवार को हुआ। जिसमें दौड़, चम्मच गोली, बोडा दौड़, चित्रकला,म्यूजिकल चेयर आदि के कुल 19 प्रकार का खेलकूद था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रफीक आलम, बीपीओ किशन भगत, रिसोर्स शिक्षक प्रेम सागर, सीआरपी सौमित्र सेन आदि मुख्य रूप से थे। खेलकूद प्रतियोगिता में 8 से 10 वर्षीय बालक वर्ग में 50 मीटर के दौर में यूपीएस जामपुर विधालय के पिंटू किस्कू प्रथम, बालिका वर्ग में प्रथम लक्ष्मी कुमारी सेंट गोरती मिशन तोराई रही। जबकि 11 से 14 के 6 से 8 वर्ग में बालिका वर्ग में प्रथम नसीमा खातून एस तारापुर वहीं 100 मीटर के दौर में 8 से 10 वर्षीय वर्ग 1 से 5 में प्रथम रोहित अंसारी यु एम एस हाथकाठी उर्दू रहे वही बालिका वर्ग में लक्ष्मी कुमारी सेंट गोरंटी मिशन तोराई रही। 100 मी की बालिका वर्ग में नसीमा खातून एस तारापुर प्रथम रही। इसी प्रकार बालक बालिका वर्ग में चम्मच गोली में प्रथम पिंटू किस्कू यूपीएस तारापुर, बोरा दौर में प्रथम पिंटू किस्कू यूपीएस जामपुर,मनीषा कुमारी युएचएस बिरग्राम के प्रथम रही। वहीं चित्रकला में प्रथम पिंटू किस्कू यूपीएस जामपुर और चमेली कुमारी सेंट मारिया गोरंटी मिशन तोराइ की प्रथम रही।

img 20240318 wa00292081626235476336483

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!