Search

May 11, 2026 11:05 pm

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): दुमका–पाकुड़ मुख्य सड़क पर शिशु मंदिर विद्यालय के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी फिलिसन मुर्मू (30) साप्ताहिक हाट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे सूरजबेड़ा गांव निवासी प्रेमनाथ हांसदा (20) की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने तुरंत लिट्टीपाड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लिट्टीपाड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश बेसरा ने प्राथमिक उपचार किया।
डॉ. बेसरा के अनुसार, हादसे में फिलिसन मुर्मू का पैर और प्रेमनाथ हांसदा का हाथ टूट गया है। दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!