Search

May 13, 2026 9:55 am

दो पक्षों ने मारपीट के मामले में लेकर नगर थाना में कराया मामला दर्ज।

स्वराज सिंह

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर में दो पक्षों में एकमत होकर गाली-गलज करते हुए मारपीट करने तथा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। प्रथम पक्ष के श्याम नगर निवासी सुमिता हाजरा ने उत्तम पाल, दीपक पंडित, यमुना पंडित, निशांत कुमार पांडे, मिलन कुमार मंडल, सुमंत दास व प्रवीण मंडल के ऊपर एक मत होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने तथा छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। जिस्म पाकुर नगर थाना कांड संख्या 118/24 धारा 341, 323, 354, 504, 506 व 34 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है। वहीं दूसरे पक्ष के जोमना पंडित ने सुमी हाजरा, जमा सरकार, विजया सरकार पर एकमत होकर घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। जिस पर नगर थाना कांड संख्या 119/24 दर्ज कर धारा 341,323, 448,504, 506 व 34 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!