Search

May 13, 2026 6:34 am

जमीनी विवाद में हुई मारपीट को लेकर दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना में कराया मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर- रदीपुर ओपी अंतर्गत बोढा गांव में जमीनी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में अलग -अलग आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है.
प्रथम पक्ष के नोजेफा बीबी ने गांव के ही छहः लोग महबूबा खातून, हुसैना आरा बेगम, रुकाया खातून, शहाबुद्दीन शेख व नोमीरुल शेख के खिलाफ घर मे घुसकर एक मत होकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है. वही द्वितिय पक्ष के वादी महबूबा बेबा ने भी गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. वादी ने थाने में दिए आवेदन में उल्लेख उल्लेख किया है कि गांव के ही बुरहानुद्दीन, नोजेफा बेबा, सायरा बीबी, नुरसीदा बीबी, साफ़िक अहमद, फुलटू शेख, साबान अली के खिलाफ पिस्टल दिखाकर धमकी व मारपीट करने के आरोप में स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!