Search

October 9, 2026 9:32 pm

रतनपुर में भैंसा के हमले से भैंसा मालिक की मौत, दर्दनाक हादसा।

एस कुमार

रदीपुर ओपी अंतर्गत रतनपुर गांव में भैंसा के मारने से भैंसा मालिक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार शाम को रदीपुर ओपी अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी होपना किस्कु अपने भैंसा को लेकर खेत खलिहान की ओर चराने के लिए गया हुआ था. शाम होते ही होपना किस्कु भैंसा लेकर अपना घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही अचानक एक भैंसा ने भैंसा मालिक होपना किस्कु को पटक दिया. जिससे भैंसा मालिक की दर्दनाक मौत हो गई.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!