17 जुलाई से 7 अगस्त तक पाकुड़ के सभी थानों में लगेगा कैंप
सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ जिले के सभी थाना परिसर में कैम्प लगाकर भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और सिक्यूरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर बहाली की जानी है। इसके तहत क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे लाने और उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से अमड़ापाड़ा थाना परिसर में आगामी 17 और 18 जुलाई को कैंप लगाई जाएगी।वही 19 और 20 जुलाई को पाकुड़िया थाना परिसर में, 21 और 22 जुलाई को महेशपुर थाना, 24 और 25 जुलाई को लिट्टीपाड़ा थाना, 26 और 27 जुलाई हिरणपुर थाना, 28 और 30 जुलाई को एससी-एसटी थाना पाकुड़, 31 और 01 को रद्दीपुर ओपी, 2 और 3 अगस्त को महिला थाना,4 और 5 अगस्त को मुफस्सिल थाना व 6 और 7 अगस्त को नगर थाना परिसर मे भर्ती अभियान चलाई जाएगी।एसआईएस के कमांडेंट गौतम सिंह ने बताया कि जिनका चयन होगा उनका एक महीने का ट्रेनिंग धनबाद में होगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद झारखंड, बिहार, यूपी, बंगाल, दिल्ली सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी दिलाने का कार्य किया जायेगा।






