Search

April 17, 2026 9:31 am

महेशपुर में वाहन जांच अभियान चलाकर 28 वाहनों से वसूला गया 78,550 रुपये का जुर्माना।

एस कुमार

उपायुक्त,पाकुड़ के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ के नेतृत्व में बुधवार दोपहर 02:00 से शाम तक महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर-पाकुड़-मुराराई सड़क मार्गो पर परिवहन होने वाले व्यावसायिक वाहनों जो ओवर लोड, बॉडी अल्टरेशन(अतिरिक्त रूप से जोड़े गए डाला एवं एंगल) एवं बिना रजिस्ट्रेशन वाहन का परिवहन करने जैसे एवं अन्य का उलंघन करने को लेकर वाहन का जांच अभियान चलाया गया जिसमें सभी 34 वाहनों से जांच किया गया एवं जांच के क्रम मे कुल-28 वाहनों से मोटरवाहन अधिनियम का उलंघन करने ,वाहन का वैध कागजात नहीं होने तथा बॉडी अल्टीरेशन होने की स्तिथि मे तथा बिना रजिस्ट्रेशन का वाहन का परिवहन करने की विभिन्न धाराओं मे उल्लंघन करते हुए पकडे गये इन सभी 28 वाहनों से जुर्माने की राशि के तौर पर कुल -78,550 (अठहतर हजार पांच सौ पचास रूपये) ऑनलाइन इ-पॉस मशीन से ऑन लाइन चालान निर्गत किया गया l

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!