सानू कुमार
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिशु योजना के तहत शुक्रवार को सीएचसी महेशपुर, पीएचसी शहरग्राम और पीएचसी कैराछत्तर में करीब 420 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई. मौके पर डॉ. सुनील किस्कु, डॉ. सुशील कुमार, अंजनी भगत, शौकत अली, मनिरुल इस्लाम, निलमनीलू मुर्मू, लीली मुर्मू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.





