पाकुड़ जिले में माध्यमिक परीक्षा में 14 छात्र रहे टेन टॉप पर
राजकुमार भगत
पाकुड़। झारखंड बोर्ड जैक द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा फल 2024 प्रकाशित कर दिया गया है। पाकुड़ जिले में कुल 14 विद्यार्थी टॉप 10 के श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। इनमें से पांच छात्र मॉडल विद्यालय पाकुड़ के छात्रों ने बाजी मारी है। आर के हाई स्कूल अमड़ापाड़ा के सुजल कुमार पिता लक्ष्मण कुमार व आर के स्कूल लिट्टीपाड़ा के प्रिंसी प्रिया पिता श्री ब्रह्मचारी मुकेश कुमार( 485 अंक) 97% अंक प्राप्त कर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि पूरे राज्य में दसवां स्थान प्राप्त किया है। जो पाकुड़ जिले के लिए गौरव का विषय है। इन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।पाकुड़ राज प्लस टू उच्च विद्यालय के वैभव आनंद पिताश्री विनोद कुमार मिश्रा (481अंक) 96% अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया है। मॉडल प्लस टू इंटर स्कूल हिरणपुर के दामिनी कुमारी पिताश्री राजेश कुमार साहा (472) 94.40% अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आरके हाई स्कूल पाकुरिया के स्वप्नदीप दास पिताश्री आह्लाद दास व मॉडल स्कूल पाकुर आदित्य उपाध्याय पिताश्री हरेंद्र उपाध्याय (469) 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथे स्थान का दर्जा प्राप्त किया है। पाकुड़ राज प्लस टू उच्च विद्यालय के मयंक बर्मन पिता राजेश बर्मन व मॉडल स्कूल पाकुड़ के तनवीर शेख पिता असलम शेख (466 ) 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान हासिल किया है।मॉडल स्कूल पाकुड़ के हर्षित कुमार पिताश्री अरुण कुमार भगत (464) 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया है। मॉडल स्कूल पाकुड़ के सानिया सुल्तान पिता एम डी राहुल अमीन( 463) 93.60% अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया है.। रानी ज्योतिर्मय बालिका उच्च विद्यालय पाकुड़ के इशा रानी पिताश्री संजय गुप्ता (460)92% अंक प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया है। उच्च विद्यालय बड़ीकयारी के शुभम दत्त पिता देव प्रसाद दत्ता ब अपग्रेड उच्च विद्यालय शहर ग्राम के कृष्ण किस्कू पिता गायना किस्कू दोनों विद्यार्थियों ने (459 )अंक 91.80% अंक प्राप्त कर नवा स्थान प्राप्त किया है व्ही उच्च विद्यालय बड़तल्ला के चंपा कुमारी पिता धनंजय शाह (458)91.60% अंक प्राप्त कर जिले में दसवां स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है।







