Search

May 21, 2026 11:09 pm

पेयजल कार्यालय में केबल चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

पाकुड़: नगर थाना पुलिस ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय से हुई कॉपर केबल चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई करीब 50 फीट कॉपर केबल और तार काटने में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि नगर थाना क्षेत्र स्थित पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय परिसर से समरसेबल में उपयोग होने वाले कॉपर केबल चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले में नगर थाना कांड संख्या-111/26 दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाबिब शेख उर्फ मुन्ना शेख को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!