Search

June 19, 2026 12:54 pm

दुर्गा मंदिर परिसर में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन, सलीम-मोतिन बने विजेता।

एस कुमार

महेशपुर (पाकुड़)। प्रखंड मुख्यालय स्थित भगतसिंह चौक के समीप दुर्गा मंदिर परिसर में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महेशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। रविवार देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में सलीम शेख-मोतिन शेख की जोड़ी ने वासुदेव कर्मकार-चिरंजीत कर्मकार की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। बेहतर तालमेल और सटीक खेल के दम पर सलीम-मोतिन की जोड़ी ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली और अंत तक मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। प्रतियोगिता के समापन पर दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष अमल कुमार राय, सचिव विनय भगत, साधन झा और राम नारायण भगत ने विजेता सलीम शेख व मोतिन शेख को मेडल पहनाकर कप व ₹3000 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता वासुदेव कर्मकार और चिरंजीत कर्मकार को मेडल, कप और ₹2000 नगद प्रदान किए गए।
मौके पर अमल कुमार राय, आशीष सिंह, वासुदेव कर्मकार, चिरंजीत कर्मकार, राम साहा, पार्थो मोदक, विनय भगत, गोलू घोष, परेश घोष, बिट्टू भगत, कृष्णा दत्ता, सौरभ गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!