Search

May 13, 2026 2:19 am

शांति और सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाए बकरीद: एसडीओ

बकरीद को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक।

सतनाम सिंह

पाकुड़: नगर थाना में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेटा की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक संपन्न हुई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों के साथ बकरीद पर्व को लेकर उनके सुझाव और बातों को सुना। एसडीओ ने कहा कि पाकुड़ की पहचान यहां भाईचारे और आपसी सौहार्द के रूप में जानी जाती है, बकरीद का त्योहार पूरे जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। पर्व लेकर सभी समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई। उन्होने कहा की सभी थाना स्तर पर भी शांति समिति के बैठक कर त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को ले लोगों से अपील की गई है।सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का अफवाह या भ्रम न फैलाएं इस पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। वहीं एसडीपीओ दयानंद आजाद ने कहा कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें ,किसी तरह की कोई बात हो तो सीधे प्रशासन को इसकी सूचना दें। कहा कि पाकुड़ का मीडिया का रोल भी सहयोगात्मक रहा है ,उन्होंने बकरीद पर्व को लेकर सभी को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि पूरी आशा है कि पाकुड़ में यह त्यौहार शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न होगा।बैठक में नगर थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ,शांति समिति के सदस्य साहिन परवेज,फारुख शेख, सुरेश अग्रवाल, प्रकाश सिंह, राजा सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

img 20240614 wa00198651990330577397455
img 20240614 wa00187340417738854670416
img 20240614 wa0020366492850809538238

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!