Search

May 1, 2026 6:45 am

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, इस्कॉन मंदिर में किया गया विशेष आयोजन

 

राजकुमार भगत

पाकुड़।भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर जिले में जिले भर में धूम है क्या शहर क्या ग्रामीण सभी जगह में कृष्ण धुन , हरि नाम संकीर्तन से वातावरण भक्ति मय है। शहर के मिलन मंदिर। राधा गोविंद मंदिर, दूधनाथ मंदिर। ठाकुरबाड़ी मंदिर, मदन मोहन मंदिर राजा पाड़ा , प्रातः काल से ही भक्तों की भीड़ जुटी है। लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा अर्चना कर रहे हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभ अवसर पर भक्त उपवास रहकर भगवान श्री कृष्ण की आराधना में लगे हैं। नगर के काली भाषण पोखर के निकट राधा रास बिहारी इस्कॉन मंदिर में भगवान श्री कृष्ण राधा रानी के विशेष अनुष्ठान जारी हे जो मंगलवार तक चलेगी। मंदिर को दिव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर के अध्यक्ष सत्यवांक गुरदास ने बताया कि सोमवार की 4:30 प्रातः काल भगवान श्री कृष्ण राधा रानी के मंगल आरती किया गया। रात्रि 8:00 बजे दर्शन आरती, 8:30 बजे गुरु पूजा 9:00 बजे भगवनतम क्लास, 10:00 बजे दिन में कीर्तन मेला ,12:00 बजे दोपहर में राजभोग आरती, 6:00 बजे संध्या में आरती वंदना, 7:30 बजे श्री कृष्ण कथा, रात्रि 8:30 बजे भजन कीर्तन नृत्य,10:00 बजे रात्रि में महा अभिषेक, रात्रि मध्य रात्रि 11:30 बजे आरती वंदना एवं 12:00 बजे अनुकल्प प्रसाद का वितरण किया गया। मंगलवार को भी महाप्रसाद आदि का आयोजन है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!